रायपुर

लॉक डाउन में मिली और छूट, अब 16 घंटे खुलेंगी दुकानें….राज्य सरकार ने जारी किए आदेश, निर्देशो का करना होगा पालन

रमेश राजपूत

रायपुर – कोरोना के कहर से राज्य में आए आर्थिक सुस्ती को तेज करने राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को राहत देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। शासन के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश में अनुमति प्राप्त दुकानों, व्यावसायिक एवं अन्य प्रतिष्ठानों को अब सुबह 5.00 बजे से रात 9.00 बजे तक संचालन करने की छूट देते हुए, सभी जिले के जिला प्रशासन विभाग को आदेश जारी किया है। आपको बता दे पूर्व में प्रदेश में अनुमति प्राप्त दुकानों, व्यावसायिक एवं अन्य प्रतिष्ठानों को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी थी। जिसके बाद राज्य सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालन की अनुमति प्राप्त सभी दुकानों, व्यवसायिक एवं अन्य प्रतिष्ठानों को संचालन की समय अवधि में छूट देते हुए आंशिक संशोधन किया गया है। उक्त आदेश को सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह द्वारा जारी किया गया है। जिसमे दुकानों के संचालन के संबंध में पूर्व में जारी अन्य निर्देश यथावत लागू रहने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...