छत्तीसगढ़बिलासपुर

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का मान, कहा कार्यकर्ता सर्वोपरि

मौके पर विधायक शैलेश पांडे के साथ कई बड़े कांग्रेस नेता शामिल रहे तो वहीं कई बड़े चेहरे इस सम्मेलन से दूर नजर आए।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। एसईसीएल हेलीपैड से लेकर कांग्रेस भवन तक स्वागत का सिलसिला चलता रहा। कांग्रेस भवन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस के छोटे छोटे कार्यकर्ताओं की वजह से ही कांग्रेस को एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाने का अवसर मिला है ,इसलिए कार्यकर्ताओं को महत्व देने की जरूरत है और 1-1 कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना होगा इस बात का हमेशा ख्याल रखना चाहिए कि उनके मान सम्मान में किसी प्रकार की कमी ना की जाए ।ऐसा कुछ भी ना किया जाए जिससे कार्यकर्ता को ठेस पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी आह्वान करते हुए कहा कि सरकार रूपी जो महल खड़ा है उसके नींव के पत्थर कार्यकर्ता ही है, इसलिए भविष्य में भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अगर मिल कर काम करेंगे तो फिर जीत हर बार कांग्रेस की होगी ।उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सबको रिचार्ज करते हुए कहा कि गुटबाजी छोड़कर एकजुट होकर काम करें। जैसा पिछले विधानसभा चुनाव में परफॉर्मेंस किया था ठीक वैसे ही परफॉर्मेंस की जरूरत लोक सभा के दौरान भी है ताकि केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बन सके इसके लिए एक एक वार्ड और बुतो में जाकर जन संपर्क करें और जनता का विश्वास जीतें। इस मौके पर विधायक शैलेश पांडे के साथ कई बड़े कांग्रेस नेता शामिल रहे तो वहीं कई बड़े चेहरे इस सम्मेलन से दूर नजर आए।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श...