सीपत

सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप…मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर्ज, एसएसपी से परिवार ने लगाई गुहार,

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद अब गंभीर कानूनी लड़ाई का रूप लेता नजर आ रहा है। गांव के निवासी लखन लाल साहू ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ग्राम सरपंच दुर्गा प्रसाद साहू और उनके साथियों पर घर में घुसकर पति-पत्नी पर प्राणघातक हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित लखन लाल साहू ने शिकायत में बताया कि 29 जुलाई 2026 की शाम वह अपनी पत्नी प्रतिमा साहू के साथ घर पर मौजूद थे।इसी दौरान सरपंच दुर्गा प्रसाद साहू, रेवती साहू, जगेश्वर साहू, नरोत्तम साहू, शुभम साहू, पूजा साहू, लल्लन साहू समेत करीब 20 अन्य लोग कथित तौर पर उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। आरोप है कि सभी ने लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से दंपती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर बड़े भाई और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों की जान बचाई गई। हमले में प्रतिमा साहू गंभीर रूप से घायल हो गईं और बेहोश हो गईं। उन्हें डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां करीब 24 घंटे बाद उन्हें होश आया। पीड़ित परिवार का कहना है कि पति-पत्नी और उनके बच्चे अब भी इलाज करा रहे हैं। लखन लाल साहू ने आरोप लगाया कि यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है। उनका कहना है कि सरपंच उनके मकान को तुड़वाने की साजिश कर रहे थे, लेकिन उन्होंने न्यायालय से स्टे प्राप्त कर लिया था।साथ ही उनकी पत्नी से जुड़े छेड़छाड़ के एक मामले की सुनवाई भी न्यायालय में चल रही है, जिसकी रंजिश में यह घटना अंजाम दी गई। उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी खतरा जताया है। दूसरी ओर, मामले ने नया मोड़ तब ले लिया जब गुड़ी सरपंच दुर्गा प्रसाद साहू की पत्नी रेवती साहू की शिकायत पर सीपत पुलिस ने लखन लाल साहू और प्रतिमा साहू के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। अब दोनों पक्ष आमने-सामने हैं और पूरा मामला पुलिस जांच के दायरे में है। ऐसे में सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस निष्पक्ष जांच के बाद किस आधार पर आगे की कार्रवाई करती है।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...