बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- जिले में भी कोरोना की रफ्तार हुई तेज, रोजाना मिल रहे बड़ी संख्या में मरीज…आज फिर शहरीय और ग्रामीण क्षेत्रों से हुई मरीजों की पहचान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रोजाना ही जिले के अलग अलग क्षेत्रों से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी जिले से 20 नए कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। जिनमे 11 शहरीय और 9 ग्रामीण सहित एक अन्य जिले का मरीज है। पॉजिटिव आए मरीजो में एकबार फिर सीआरपीएफ जवान के साथ एमआईसी सदस्य शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के सामान्य सभा मे शामिल होने गए,सरकण्डा गुरुविहार कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय कांग्रेसी पार्षद भी संक्रमित पाया गया है। इसके साथ तखतपुर के भरनी सीआरपीएफ कैम्प के 35,55 और 52 साल के जवानो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दे बीते कुछ दिनों से भरनी से लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे है। जिसका सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है। इसके अलावा शहरीय क्षेत्रों से पॉजिटिव आए मरीजो में वेयरहाउस रोड मंगला के 33 वर्षीय,विनोबा नगर पाठक गली और हरिओम भवन भारतीय नगर से 29-29 वर्षीय युवक, वार्ड नं 40 दयालबंद से 18 साल किशोर सहित लिंगियाडीह की 23 वर्षीय युवती संक्रमित मिला है।

साथ ही यदुनंदन नगर तिफरा और कस्तूरबा नगर निवासी 52-52 सालके व्यक्ति,इमलीपारा वार्ड नं 32 निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग,राधिका विहार निवासी 32 वर्षीय और दयालबंद निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वही मध्यप्रदेश कोतमा अनुपपुर से आए 42 साल का व्यक्ति भी कोरोना की जद में आया है। इधर बिल्हा ब्लॉक के नयापारा से 30 वर्षीय व्यक्ति और 48 साल की महिला भी संक्रमित मिली है। तो तखतपुर के आवास पारा निवासी 21 साल का ग्रामीण भी कोरोना के चपेट में आया है। साथ ही मस्तूरी के एक ही परिवार से दो भाइयों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनकी उम्र 38 और 40 साल है। बताया जा रहा है उनके 65 वर्षीय पिता गुरुवार को ही संक्रमित मिले थे जिनकी देर शाम कोविड हॉस्पिटल में मौत हुई है। इस बीच जिले के 22 मरीजो का डिस्चार्ज भी किया गया है जबकि अब भी 262 मरीज कोरोना से जंग लड़ रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार, बिलासपुर: जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई... 2 पोकलेन, 1 जेसीबी समेत 20 वाहन जब्त प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों का हुआ तबादला...एक साथ निकली लिस्ट, शराब पार्टी के बहाने दोस्त पर चाकू से हमला, फिर नाबालिग की बेरहमी से हत्या... एक घंटे में दो वारदात, VIDEO पचपेड़ी:- पति के जाने का गम नहीं सह पाई पत्नी.. दो दिन बाद उसी घर से उठेगी दूसरी अर्थी, फांसी ... पुरानी रंजिश में युवक पर हमला.. सिर पर पत्थर मारकर किया घायल नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म... फिर जहर पिलाकर की आत्महत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार न्यायधानी में नशे का सामान:-प्रतिबंधित एमडीएमए के साथ ग्राहक तलाश रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 13 लाख का म... VIDEO पचपेड़ी:- बाइक टक्कर के बाद आरोपियों ने मचाया था तांडव… लाठी, ईंट और पेचकस से खूनी हमला करने व...