मुंगेली

धान खरीदी प्रकिया में किसानों को हो रही समस्या, कही चक्काजाम, तो कही किया गया घेराव…14 दिसंबर को बंद का ऐलान

रमेश राजपूत

मुंगेली- धान खरीदी के नियमों से परेशान होकर जिले के किसानों ने कई जगह अपना आक्रोश व्यक्त किया है धान क्रय केंद्रों में सुबह किसानों को लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ता है जिसके बाद उनसे तौल के माध्यम अधिक धान लिया जा रहा है इसके अलावा रकबा के आधार पर धान खरीदी का हवाला देकर परेशान किया जा रहा है इन्हीं समस्याओं से आक्रोशित होकर किसानों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह से प्रदर्शन कर अपनी समस्या सामने रखी है जिले के सेतगंगा के सिंगारपुर धान खरीदी केंद्र के बाहर सैकड़ों किसानों ने रास्ते में बैठकर चक्का जाम भी कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची प्रशासनिक

अधिकारियों की टीम उन्हें मनाने अपना पूरा जो लगा दिया जहां किसानों ने अधिकारों की बात मानने से इंकार करते हुए नियमों को कठिन बताएं तो वही पंडारभट्ठा के किसानों ने धान खरीदी केंद्र का ही घेराव कर दिया और धान खरीदी व्यवस्था को सरल और सुव्यवस्थित बनाने मांग करने लगे जहां मौके पर पहुंचे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आत्मा सिंह ने खरीदी केंद्र में लगे अधिकारियों को फटकार लगाते हुए किसानों का धान खरीदने निर्देश दिए। इसके अलावा नियमों में बदलाव की मांग को लेकर जिले के परेशान किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा है और बदलाव नही होने पर अल्टीमेटम देते हुए 14 दिसंबर को जिले में बंद का ऐलान भी किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...