जांजगीर चाँपा

VIDEO: जहरीली गैस रिसाव :- कुएं में उतरे 5 लोगों की हुई मौत, एक के बाद एक बचाने कर रहे थे प्रयास, क्षेत्र में मचा हड़कंप

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम किकिरदा से बड़ी घटना सामने आई है, जहाँ बाड़ी में स्थित एक कुएं में जहरीले गैस के रिसाव से 5 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार किकिरदा निवासी राजेन्द्र जायसवाल के घर के पीछे बाड़ी में एक कुआँ है, जहाँ कुएँ में गिरे लकड़ी(पटनी) को निकालने 1 ग्रामीण पहले कुएँ में उतरा जो गिर गया, फिर इसके बाद पड़ोसी रमेश पटेल उसे बचाने कुएँ में गया वह भी गिर गया, जिसे बचाने पड़ोसी के 2 बेटे राजेन्द्र पटेल और जितेंद्र पटेल गए वह भी अंदर गिर गए जिसके बाद दूसरा पड़ोसी टिकेश चंद्रा भी गया वह भी कुएँ में गिर गया और सभी की मौत हो गई,

घटना से पूरे आस पास हड़कंप मच गया, पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई, देखते ही देखते मौके पर अधिकारी और पुलिस उच्च अधिकारी पहुँच गए है, जिनके द्वारा एसडीआरएफ टीम की मदद से शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

घटना की जानकारी मिलते ही मामले में मुख्यमंत्री ने 5 ग्रामीणों की मौत पर दुःख जताया है और शोक संतप्त परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...