जांजगीर चाँपा

पेट्रोल पंप से निकल रहा पानी, उपभोक्ताओं की गाड़ियां हुई खराब, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा….मौके पर पहुँची प्रशासन की टीम

डेस्क

जांजगीर चाम्पा- जिले के सक्ति थाना क्षेत्र में कंचनपुर पेट्रोल पंप से पेट्रोल के साथ 50 प्रतिशत से अधिक पानी निकल रहा है, जिससे जितने भी उपभोक्ताओं ने इस दौरान पेट्रोल अपने गाड़ियों में भराये उनकी गाड़ी स्टार्ट नही हुई, तब जाकर इस गड़बड़ी की जानकारी सभी को हुई और हंगामा होने लगा है। ऐसे लगभग 15 से 20 वाहन मौके पर खड़े हैं जिनकी गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही है वहीं वाहन मालिकों द्वारा मैकेनिक को बुलाकर बनवाया जा रहा है

मैकेनिक के द्वारा बताया गया कि पेट्रोल में पूरी तरह से पानी मिला है इसी के चलते गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही है नाराज ग्राहकों द्वारा पेट्रोल पंप संचालक के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए नारेबाजी की जा रही है

और अपना गुस्सा जाहिर किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप में नायब तहसीलदार शिवकुमार डगसेना, एसडीओपी शोभराज अग्रवाल अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच चुकी है और खाद्य अधिकारी को बुलाकर सैंपल लेकर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है,

वही मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों द्वारा पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ भी की गई है, जिसकी वजह से पुलिस बल को भी मौके पर बुलाया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ...