मल्हार

शान से लहराया तिरंगा…भाजपाइयों ने मल्हार और पचपेड़ी में निकाली तिरंगा यात्रा

उदय सिंह

मल्हार – स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर, हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और अतुलनीय बलिदान का स्मरण करते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक गृह पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का देशव्यापी आह्वान किया है।

इसी को लेकर भाजपा मंडल मल्हार के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत मल्हार के, गुड्डी चौक से मेला चौक प्रवेश द्वार होते हुए भ्रमण कर गुड्डी चौक पर समापन किया गया एवं ग्राम पचपेड़ी गांधी चौक से लेकर गांव में भ्रमण किया गया “हर घर तिरंगा” मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू ने सभी से आग्रह किया की सभी 15 अगस्त तक अपने-अपने निवास स्थानों पर गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान डॉट कॉम पर अपनी तस्वीर अपलोड कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान की सफलता में अपना सार्थक योगदान सुनिश्चित करें।

रंजीत सिंह ठाकुर मंडल महामंत्री ने कहा शान तिरंगा, मान तिरंगा, हम सबका अभिमान तिरंगा भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ ने यात्रा में अपार उत्साह दिखाया। अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या,पूर्व महामंत्री राजकुमार वर्मा,मंडल उपाध्यक्ष दिलीप पांडे, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर,अनुसूचित जाति के मंडल अध्यक्ष लोकनाथ बंजारे सतीश वर्मा, मिलू राम केवट र्छोटू सिंह ठाकुर,नोहर पटेल,विधिराम रजक ,आकाश केवट,सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला