गौरेला

दिल्ली में कविता पाठ कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा आशुतोष, साहित्य जगत में बनाई अपनी पहचान

सुहैल आलम

गौरेला- निरंतर साधना करते हुए समर्पित भाव से यदि कर्म किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से किसी न किसी रूप में आपके समक्ष अवसर बनकर आ खड़ी होती है। पेण्ड्रा के युवा साहित्यकार आशुतोष आनंद दुबे की पिछले कई वर्षों से साहित्य एवं कविता के प्रति साधना एवं लगन का ही परिणाम है कि बचरवार जैसे छोटे से गांव से निकलकर आज राजधानी दिल्ली में टैक्निया सभागार के बड़े मंच से अंतर्राष्ट्रीय कवियों के बीच काव्यपाठ कर अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर मिला। दिनांक 15 नवंबर को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय कवि संगम संस्था की ओर से टैक्निया सभागार रोहिणी दिल्ली में संस्था के अध्यक्ष जगदीश मित्तल के जन्मदिवस पर दस्तक नई पीढ़ी की नाम से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

जिसमें देश भर से चुनिंदा बारह युवा कवियों को काव्यपाठ के लिए चयनित किया गया। यह कार्यक्रम पिछले तेरह वर्षों से प्रति वर्ष आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष आशुतोष को भी उनकी कविताओं और प्रस्तुति के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर काव्यपाठ हेतु चयनित किया गया। इस समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल महामंत्री तथा भाषाविद् अशोक बत्रा अंतर्राष्ट्रीय कवि सुदीप भोला गजेंद्र सोलंकी प्रवीण शुक्ल वीर रस कवि योगेन्द्र शर्मा अनिल अग्रवंशी पीके आजाद कलाम भारती महेश शर्मा दिनेश देवघरिया कवयित्री प्रियंका राय ऋतु गोयल सहित सैकड़ों कवि तथा साहित्यप्रेमी इन युवा कवियों को सुनने के लिए एकत्रित हुए। साहित्यिक दृष्टि क्षेत्र के साहित्य एवं कविताप्रेमी जनों ने आशुतोष को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

आशुतोष ने अपनी इस उपलब्धि के लिए क्षेत्रवासियों के समर्थन प्रेरणा तथा अपने साहित्यिक मित्रों के साथ तथा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल सहित छत्तीसगढ़ की प्रांतीय इकाई का धन्यवाद ज्ञापित किया है। तथा भविष्य में साहित्य एवं कला के उत्थान एवं बेहतरी के लिए निरंतर कार्य करते रहने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...