बिलासपुर

हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव का प्रतीक, ऋषभ चतुर्वेदी

उदय सिंह

बिलासपुर – आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिलासपुर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के वीर जवान शहीद दीपक उपाध्याय के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से आत्मीय भेंट की और उन्हें सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज तिरंगा भेंट किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहीद दीपक उपाध्याय के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत सदैव राष्ट्र की प्रेरणा बने रहेंगे।

उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के त्याग, समर्पण और बलिदान का भी प्रतीक है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। शहीद परिवारों का सम्मान करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है। हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन है।

ऋषभ चतुर्वेदी ने सभी नागरिकों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर देश के वीर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करें।इस अवसर पर शहीद दीपक उपाध्याय के पिता केशव उपाध्याय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, जिला महामंत्री अंकुर सिंह, जिला कार्यालय मंत्री यश गौरहा, मंडल अध्यक्ष शरद खैरवार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता साहू, मंडल महामंत्री प्रवीण यादव, सृजन मिश्रा, अरुणिमा तिवारी एवं रिंकू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी