बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- जिले में 141+ नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान आज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8000 के करीब

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रविवार को जिले में कोरोना के प्रकोप में आंशिक कमी दर्ज की गई है। बीते कुछ दिनों के अपेक्षा रविवार को जिले में 141 नए संक्रमित मरीजो की पहचान की गई है। जिनमे 124 शहरीय क्षेत्रों से है। तो ग्रामीण क्षेत्रों से कोटा से 2,तखतपुर से 5,बिल्हा से 7,मस्तूरी से 2 और जांजगीर जिले से एक मरीज की पहचान की गई है। इन मरीजो में 92 मेल और 49 फीमेल है। जिनमें 2 साल के मासूम से लेकर 68 साल तक के बुजुर्ग शामिल है। रविवार को जिले में एकबार फिर रेलकर्मी,मेडिकल स्टाफ,डॉक्टर,सिम्स कर्मी,हाईकोर्ट कर्मचारी, बैंककर्मी सहित निजी हॉस्पिटल के लोग कोरोना के गिरफ्त में आए है। इनमें एसबीआई कॉलोनी के 27 वर्षीय फीमेल,20 और 52 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इसी तरह रेल्वे कॉलोनी से 59 वर्षीय बुजुर्ग सहित 49 वर्षीय डॉक्टर भी संक्रमित मिले है। तो वही हाईकोर्ट से 56 और 32 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शहर के दो अन्य डॉक्टर भी संक्रमित मिले है। जिनमे एक 36 वर्षीय फीमेल और 36 वर्षीय मेल है। आपको बता दे पॉजिटिव मरीज गर्ल्स स्कूल गोंडपारा, अशोक नगर, दयालबंद, आनंद नगर, जरहाभाठा, तारबहार वार्ड नबंर 16, क्रांति नगर, अंबा पार्क, मसानगंज, विजया पुरम, चांदनी अपार्टमेंट, हाईकोर्ट, सिम्स, अमेरी, ग्रीन पार्क, अज्ञेय नगर, तोरवा, आश्मा सिटी, साई आनंदराम, जबड़ापारा सरकंडा, 27 खोली विकास नगर,  नया सरकंडा मेन रोड, कृष्णा विहार, भारती नगर, संजय गांधी नगर तारबहार, उज्वल नगर एनटीपीसी सीपत, लाल खदान,  ओम नगर जरहाभाठा, कश्यप कालोनी, रोशनी विहार, वाजपेयी टॉवर तोरवा,बिल्हा,मस्तूरी,परसदा,बोदरी, रतनपुर से मिले है। अब इन संक्रमित मरीजो को मिलाकर जिले में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 7842 हो गई है। वही रविवार को जिले के 222 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए है। जिनके साथ अब तक जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 5646 हो गई है। जबकि अब भी जिले में 2046 एक्टिव मरीज है। जिनके इलाज की प्रक्रिया चल रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी