कोटा

सब्जियों के बीच लाखों का गांजा छुपाकर तस्करी करते पिकअप जप्त….आरोपी मौके से हुए फरार, पिकअप से 244 किलोग्राम गाँजा बरामद

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी पुलिस ने बड़ी मात्रा में तस्करी की जा रही गांजे की खेप को पकड़ा है, हालांकि पुलिस के हाथ लगने से पहले ही आरोपी वाहन को छोड़कर भाग निकलने में सफल हो गए है, जिनकी तलाश पुलिस पिकअप वाहन के आधार पर कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 25 एल 4895 में भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा सब्जियों के बीच छिपाकर परिवहन किया जा रहा है, सूचना पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को अवगत कराकर उनके दिशा निर्देश पर पिकअप के आने वाले संभावित रास्ते में मोबाइल चेकप्वाइंट लगाकर चेकिंग की जा रही थी चेकिंग की भनक पाकर आरोपी अपने वाहन को उक्त रास्ते में न लाकर कुछ दूर पूर्व से ही दूसरे रास्ते ले जाकर ग्राम बरर जंगल की ओर छोड़कर भाग गए,

जिसे मुखबिर की सूचना पर एनडीपीएस के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए पिकअप वाहन से 7 बोरियों में एक एक किलो का पैकेट बना प्रत्येक बोरी में 35/35 पैकेट भरा हुआ कुल वजनी 244 किलो 800 ग्राम एवं पिकअप वाहन को जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी वाहन चालक की पतासाजी हेतु वाहन मालिक के पते पर पुलिस पार्टी भेजी गई है इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ओपी कुर्रे, प्रधान आरक्षक घनश्याम आदिल आरक्षक सत्येंद्र राजपूत ईश्वर नेताम आरक्षक राकेश पोर्ते का योगदान रहा

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्...