बिलासपुर

बिलासपुर:- रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने घर में लगाई फांसी…मौत की वजह तलाश रही पुलिस,

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित चटर्जी गली में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त निरीक्षक सीताराम गुप्ता अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन वे अलग-अलग कमरों में थे। कमरे में पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें फंदे से लटका देखा, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौके से किसी तरह का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि सीताराम गुप्ता पुलिस विभाग से निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे वे अपने कमरे में गए थे। कुछ समय बाद जब परिजन उन्हें देखने पहुंचे तो वे फांसी के फंदे पर लटके मिले। तत्काल आसपास के लोगों को सूचना देने के साथ पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग