कोटा

घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को तीन अज्ञात युवकों ने किया चोरी…सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई तस्वीर, पुलिस जुटी तलाश में

प्रेम सोमवंशी

कोटा – नगर के मेन रोड चंडी माता चौक के पास घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को तीन अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। सुबह जब प्रार्थी सोकर उठे तब देखे की घर के सामने मोटरसाइकिल जहां खड़ी की थी वहां पर नही थी जिसके बाद प्रार्थी ने मोटरसाइकिल को आसपास तलाश किया पर कही पता नही चला जिसके वह कोटा थाना पहुँचकर मोटरसाइकिल की चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई। कोटा थाना प्रभारी ने प्रार्थी के साथ थाना स्टॉप को भेजकर आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा में फुटेज चेक कराया सीसीटीवी में तीन युवकों द्वारा मोटरसाइकिल को चोरी कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

कोटा पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है। वही कोटा नगर के मेन रोड में हुई इस चोरी के बाद कोटा पुलिस की रात्रि गस्त पर सवाल उठने लगे है। साथ ही हाल ही में हुई चोरियों का खुलासा कोटा पुलिस अब तक नही कर पाई है। बहरहाल अब देखना यह होगा कि कोटा पुलिस क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा कब तक कर पाती है या फिर हर बार की तरह इस बार भी चोर पुलिस से एक कदम आगे ही रहेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश