बिलासपुर

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली भव्य यात्रा,

उदय सिंह

बिलासपुर– स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा देवरीखुर्द मंडल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ देवरीखुर्द गदा चौक से किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं नागरिक देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।यात्रा देवरीखुर्द से प्रारंभ होकर कर्रा स्थित सरस्वती मंदिर पहुंची, जहां विधिवत हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

इसके पश्चात राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता बी.पी. सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि बरगाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष टीकम कौशिक, महामंत्री रवि सिंह एवं उपाध्यक्ष माधव साहू सहित युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह और देशभक्ति का जज्बा विशेष रूप से देखने को मिला।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन