बिलासपुर

गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह…केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने प्रस्तुत किया भव्य परेड प्रदर्शन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस परेड ग्राउंड बिलासपुर में आज देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। ध्वजारोहण के बाद परेड कमांडर भूपेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में पूर्ण वेशभूषा में सजे 13 प्लाटूनों ने अनुशासन, शौर्य और देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक परेड प्रस्तुत की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश भी पढ़कर सुनाया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में तिरंगा शपथ के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, देश के प्रति कर्तव्य और राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया गया। ब्रह्मकुमारी दीदी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नक्सल हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने सम्मानित किया। शहीद परिवारों के सम्मान के दौरान माहौल भावुक और गौरवपूर्ण हो गया।

वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 50 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। परेड प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल महिला ने प्रथम तथा नगर सेना महिला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में एनसीसी जूनियर डिवीजन बिलासपुर प्रथम, एनसीसी सीनियर गर्ल्स द्वितीय और एनसीसी सीनियर बॉयज तृतीय रहे।

विद्यालयीन विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में समां बांध दिया। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला प्रथम, एलसीआईटी बोदरी द्वितीय और दिल्ली पब्लिक स्कूल तृतीय रहे। नेशनल कॉन्वेंट स्कूल एवं पद्माक्षी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिला।

इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, राजा पांडे, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित जनप्रतिनिधि,

अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कनक साहू ने वंदे मातरम् की मनभावन प्रस्तुति दी।

error: Content is protected !!
Letest
गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ...