बिलासपुर

बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली जांच, सिविल लाइन थाने पहुंची टीम, हत्या के आरोपी बेनकाब होने की उम्मीद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के करीब ढाई साल बाद मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो के हाथों में पहुंच गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद CBI ने जांच की कमान संभाल ली है। शुक्रवार शाम CBI की टीम सिविल लाइन थाना पहुंची और मामले से जुड़े दस्तावेजों, केस डायरी तथा न्यायिक जांच प्रतिवेदन का अवलोकन किया। पुलिस ने जांच टीम को केस डायरी सौंप दी है। अब CBI इस मामले में मौत की परिस्थितियों और कथित हत्या के पीछे के तथ्यों की पड़ताल करेगी। सीपत क्षेत्र के मोहरा निवासी श्रवण सूर्यवंशी 34 वर्ष को आबकारी एक्ट के मामले में सीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह 19 जनवरी 2024 से केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी के रूप में निरुद्ध था। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद 21 जनवरी को उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 22 जनवरी की सुबह उसकी मौत हो गई। मामले की न्यायिक जांच प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट निकसन डेविड लकड़ा ने की थी। 22 जुलाई 2024 को प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में पोस्टमार्टम, एफएसएल, हिस्टोपैथोलाजी रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि श्रवण की मौत सिर में आई गंभीर चोट और उससे उत्पन्न जटिलताओं के कारण हुई।

जांच में चोट किसी कठोर एवं भोथरी वस्तु से लगने की संभावना भी जताई गई थी। न्यायिक जांच के बाद अधिकारियों ने हत्या का अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं मृतक के परिजनों ने मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहले हाई कोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CBI को सौंप दी। शुक्रवार को सिविल लाइन थाने पहुंची CBI टीम ने केस डायरी और मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट की प्रतियां देखीं। माना जा रहा है कि दस्तावेजों के अध्ययन के बाद टीम मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर सकती है। अब CBI की जांच से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि जेल में श्रवण को सिर में गंभीर चोट कैसे लगी और उसकी मौत के लिए जिम्मेदार कौन था। एएसपी सिटी, बिलासपुर पंकज पटेल ने बताया कि हिरासत में मौत के मामले में जांच के लिए CBI की टीम सिविल लाइन थाने पहुंची थी। टीम को केस डायरी सौंप दी गई है। अब आगे की जांच CBI करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार