सीपत

सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। सीपत पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम खम्हरिया निवासी सुंदर लाल मैत्री 11 अगस्त की सुबह करीब 5:10 बजे अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गए थे। करीब 6 बजे वापस लौटने पर घर के सामने का ताला टूटा मिला, जबकि पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर जाकर देखने पर आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। शिकायत पर सीपत थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बीट आरक्षकों से मिली सटीक सूचना के आधार पर संदेहियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने खम्हरिया निवासी आदित्य कुमार लहरे (22) और जावेद अली (25) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पीड़ित का मकान उनके घर के आसपास होने के कारण वे उसके आने-जाने और गतिविधियों से परिचित थे। दोनों ने मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी की थी। घटना वाले दिन जैसे ही दंपती मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, दोनों आरोपी पीछे के दरवाजे से घर में दाखिल हुए और ताला तोड़कर आलमारी में रखे जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर निर्माणाधीन मकान में छिपाकर रखे चोरी के जेवरात बरामद कर लिए। बरामदगी में 222.39 ग्राम सोने के जेवर और 239.37 ग्राम चांदी के जेवर शामिल हैं। इसके अलावा ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी जब्त की गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई और शत-प्रतिशत मशरूका बरामद करने वाली टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च...