तखतपुर

वाहन की ठोकर से एक की मौत दूसरा गंभीर, अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने लिया चपेट में…जरहागाँव पास हुई दुर्घटना

रमेश राजपूत

तखतपुर- जरहागांव थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई, वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरेला निवासी साहिल खान 19 वर्ष अपने दोस्त वाहिद के साथ बाइक से जरहागाँव की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, भिड़ंत इतनी जोरदार हुई कि मौके पर ही युवक साहिल खान की मौत हो गई। वही वाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौजूद लोगों ने उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है, जहाँ उपचार जारी है।

अज्ञात वाहन

दुर्घटना के वक्त कोई भी मौके पर मौजूद नही था, जिसकी वजह से दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की जानकारी पुलिस के हाथ नही लग पाई है।

आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

दुर्घटना में स्थानीय युवक की मौत से मौके पर क्षेत्रवासियों का जमावड़ा लग गया, जिन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और मुआवजा सहित दुर्घटना करने वाले को पकड़ने की मांग करने लगे, जिन्हें मौके पर पहुँची जरहागाँव पुलिस ने समझाईश देकर चक्काजाम को समाप्त कराया।

error: Content is protected !!
Letest
स्कूल से भागकर आगरा जा रही थीं तीन छात्राएं...ऑटो चालक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना, बिलासपुर : खनिजों के अवैध परिवहन पर फिर हुई खानापूर्ति कार्रवाई, 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1... युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप... पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के निलंबन की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञा... VIDEO:- मोपका चौक के पास जानलेवा गड्ढा…फिर हुआ हादसा, कार पलटी, चालक बाल-बाल बचा सीवी रमन यूनिवर्सिटी से छात्र लापता...प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल… परिजनों और संगठनों में बढ़ी च... VIDEO:- रतनपुर में तालाब से निकला 8 फीट का मगरमच्छ, जाल में फंसते ही देखने उमड़ी भीड़, बाइक टकराने की मामूली घटना पर आईटीआई छात्र की बेरहमी से पिटाई...कोतवाली क्षेत्र का मामला डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी हॉस्टल से छात्र लापता, CCTV और रिकॉर्ड पर सवाल… प्रबंधन की लापरवाही उजागर, ... बिलासपुर: घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन अलर्ट...छापेमारी जारी, एक दुकान से 78 सिलेंडर ज... बिलासपुर:- दुल्हन लेकर लौट रही स्कॉर्पियो हुआ हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन घायल