रतनपुर

डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान… फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – नगर के वार्ड क्रमांक 7 में पारिवारिक तनाव के चलते एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए युवक की जान बचा ली। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक परिवार पर आने वाला बड़ा संकट टल गया। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 7 निवासी 30 वर्षीय युवक पारिवारिक तनाव के चलते बेहद परेशान था। इसी दौरान उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे में फंदा लगा लिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची।

टीम ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण आरक्षक अनीशा कश्यप (1095) ने सूझबूझ दिखाते हुए दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और युवक को फंदे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते पुलिस के पहुंचने से युवक की जान बच गई। डायल-112 की टीम की तत्परता और आरक्षक अनीशा कश्यप की सूझबूझ की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक अनमोल जिंदगी को बचाने में अहम भूमिका निभाई। घटना ने यह भी साबित किया कि आपात स्थिति में समय पर सूचना और त्वरित पुलिस सहायता जीवन बचाने में निर्णायक साबित हो सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर...