पचपेड़ी

पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद पुलिस के हाथ खाली

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। ग्राम चिल्हाटी निवासी जब्बार खान के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 2 लाख 81 हजार 608 रुपये कीमती सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस समय हुई, जब परिवार घर में ताला लगाकर रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक जब्बार खान खेती-किसानी एवं रोजी-मजदूरी का काम करता है। उसने अपनी साली के यहां से 1.50 लाख रुपये नगद लेकर घर की अलमारी में रखे थे। अलमारी में पहले से उसकी पत्नी के सोने-चांदी के जेवर और उसकी साली की बेटी की शादी के लिए खरीदे गए आभूषण भी रखे हुए थे।

इसके बाद 14 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे जब्बार खान और उसकी पत्नी वाहिदा अपने पुत्र अरमान से मिलने सरगांव चले गए थे। दोनों रात वहीं रुके और 15 अगस्त की शाम करीब 7 बजे वापस घर पहुंचे। घर पहुंचने पर सामने लगे गेट का ताला खोलते समय उन्हें कुछ असामान्य नजर आया। अंदर जाकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला था। इसके बाद अलमारी की जांच की गई तो उसका ताला भी टूटा मिला। अलमारी में रखी नगदी और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। चोरी गए सामान में सोने की माला, लाकेट, अन्य आभूषण, चांदी की पायल, बिछिया, चूड़ा सहित नगदी शामिल है। पीड़ित के अनुसार चोरों ने कुल 2,81,608 रुपये कीमत के सामान और नगदी पर हाथ साफ किया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस के सामने चोरों तक पहुंचने और चोरी गए माल की बरामदगी की चुनौती है।

लगातार चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता


पचपेड़ी थाना क्षेत्र में चोरी की यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब क्षेत्र में पहले भी लगातार चोरी की वारदातें सामने आती रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई मामलों में अब तक आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में चिल्हाटी की इस बड़ी चोरी ने एक बार फिर पुलिस की गश्त और अपराध नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद बदमाशों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। अब देखना होगा कि पचपेड़ी पुलिस इस वारदात का कितनी जल्दी खुलासा करती है और क्या पूर्व की चोरी की घटनाओं से जुड़े मामलों में भी कोई प्रगति सामने आती है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी,