बिलासपुर

बिलासपुर : आबकारी विभाग के एसआई पर गंभीर आरोप…जबरिया कार्रवाई कर 2 लाख रुपए की मांग, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुटेला निवासी एक महिला ने आबकारी विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है। पीड़िता बुधवारा बाई धृतलहरें उम्र 50 वर्ष ने आरोप लगाया है कि आबकारी विभाग की एसआई ऐश्वर्या मिंज और उनकी टीम द्वारा उनके घर में अवैध रूप से छापा मारकर न केवल परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, बल्कि उनके एक बेटे को जबरन उठाकर ले जाया गया और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है।पीड़िता के अनुसार, 20 जनवरी की सुबह लगभग 6:30 बजे आबकारी वृत्त बिलासपुर की टीम चार पहिया वाहन से उनके घर पहुंची। उस समय परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में आराम कर रहे थे।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर के सामने बने सात फीट ऊंचे बाउंड्रीवाल को फांदकर अंदर प्रवेश किया और बिना किसी वैध कारण के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर में किसी प्रकार की शराब या मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ, फिर भी अधिकारियों ने पीड़िता के बेटे दीपक कुमार धृतलहरें को जबरन अपने साथ ले गए। शिकायत में बुधवारा बाई ने बताया कि बाद में उन्हें आबकारी कार्यालय बुलाया गया, जहां वे अपनी बेटी रजनी राय, छोटे बेटे मनीष कुमार और ग्राम पंचायत कुटेला के सरपंच अनिल कुमार के साथ पहुंचीं। वहां एसआई ऐश्वर्या मिंज और अन्य कर्मचारियों द्वारा उनके साथ और उनके बेटे दीपक तथा दूसरे बेटे मनीष के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि दोनों बेटों को आबकारी कार्यालय परिसर में जबरन बैठाकर रखा गया और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि एसआई ऐश्वर्या मिंज द्वारा मामले को रफा-दफा करने के लिए उनसे दो लाख रुपये की मांग की गई। जब पीड़िता ने पैसे देने से इनकार किया और कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है, तो उनके साथ मारपीट कर कार्यालय से भगा दिया गया। महिला का कहना है कि अधिकारियों द्वारा उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है और उनके बेटों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

बुधवारा बाई ने यह भी आरोप लगाया कि आबकारी विभाग के कुछ कर्मचारी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को बढ़ावा देकर कमीशन वसूलते हैं, जबकि निर्दोष लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके घर में एक बार छापेमारी की गई थी, उस वक्त पीने के लिए रखे शराब पर कार्रवाई करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपए वसूले गए थे, उसी तरह इस बार भी छापेमारी की गई लेकिन कुछ नही मिला, जिसके बाद परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि उनके खिलाफ किसी भी प्रकार का ठोस सबूत नहीं है। पीड़ित परिवार ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोनों बेटों को तत्काल रिहा करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा