जांजगीर चाँपा

सरपंच को कलेक्टर बनकर फोन करने वाला आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार…सीसी रोड पास होने की बात कहकर मांग रहा था 10 प्रतिशत कमीशन,

उदय सिंह

जांजगीर चाम्पा – थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा सरपंच को एक व्यक्ति द्वारा फोन कर अपने आप को जिला कलेक्टर बताकर ग्राम पंचायत चारपारा में 10 लाख रुपया का सीसी रोड स्वीकृति हुआ है। जिसका कमीशन 10% करीबन 01 लाख लगेगा कहकर मांग किया और स्वीकृत राशि एक सप्ताह में आपके खाते में आ जायेगा कहने लगा जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी ने थाना बलौदा में दर्ज कराई जिस पर अपराध धारा 318(4),319(2),62 BNS कायम कर पुलिस विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते थाना बलौदा पुलिस द्वारा मोबाइल धारक आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

सायबर सेल जांजगीर की मदद से तकनीकी सहायता से मोबाईल धारक आरोपी दिनेश अजगल्ले उम्र 36 साल निवासी ग्राम छोटेखैरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल पता प्रभात चौक बिलासपुर को पकड़ा गया, जिससे पुछताछ करने पर जूर्म स्वीकार करने एवं घटना में प्रयुक्त एक मोबाईल को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे उनि. राजेश कुमार शाह थाना बलौदा एवं सायबर सेल जांजगीर व थाना स्टाफ बलौदा का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,