प्रशासनिक

बेलझिरिया आश्रम की बीमार बालिकाओं का किया गया त्वरित इलाज ,आश्रम का निरीक्षण कर पेयजल व साफ-सफाई के लिए सख्त निर्देश दिया अधिकारियों ने

डेस्क

जिले के मरवाही विकासखंड के ग्राम बलेझिरिया में संचालित बालिका आश्रम की 11 बच्चियों को कल रात पेट दर्द की शिकायत होने पर उन्हें तत्काल सामुदायिक सामुदायिक केन्द्र में भरती किया गया और उनका त्वरित इलाज कराया गया। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग के निर्देश के पर एसडीएम पेन्ड्रारोड मनोज केशरिया और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग रेशमा खान ने आश्रम का निरीक्षण किया। इन अधिकारियों ने स्वच्छ पेयजल तथा साफ-सफाई रखने का सख़्त निर्देश दिया है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि अस्पताल में भरती बच्चियों में से दो को मलेरिया है और दो को मौसमी बुखार है। अन्य 6 बालिकाओं के स्वास्थ्य में दवा देने के बाद सुधार हो गया। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक बालिका को सिम्स चिकित्सालय, बिलासपुर रेफर किया गया है। बालिका की स्थिति अभी स्थिर है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने आश्रम के पानी का नमूना लिया है। आश्रम के जल-स्त्रोत का क्लोरिनेशन भी किया गया है।

बालिकाओं को बाहर का पानी न पीना पड़े इसलिए सभी छात्रावास अधीक्षिकाओं को निर्देशित किया गया है कि पानी का बॉटल बच्चियों को उपलब्ध करायें, जिससे उन्हें आश्रम के बाहर भी साफ पानी मिल सके।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...