रतनपुर

रतनपुर में 19वां विराट मड़ई मेला एवं राऊत नाच महोत्सव 1 दिसंबर को…. तैयारियां जोरों पर

जुगनू तंबोली

रतनपुर – माँ महामाया की नगरी रतनपुर में इस वर्ष 19वां विराट मड़ई मेला एवं राऊत नाच महोत्सव का भव्य आयोजन 1 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। यादव समाज कल्याण समिति द्वारा पिछले 18 वर्षों से निरंतर आयोजित इस पारंपरिक महोत्सव की तैयारियां इस बार भी बड़े जोरों पर हैं। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा मड़ई मेला आज भी जीवित है, जिसका नजारा रतनपुर की तराई में देखने को मिलेगा। महोत्सव में प्रदेशभर से आने वाले नर्तक दल गढ़वा बाजा और मुरली की तान पर थिरकते हुए मनमोहक प्रस्तुति देंगे। राऊत नाच की शुरुआत शाम 4 बजे से होगी, जो देर रात तक चलेगी।

कार्यक्रम में नर्तक दलों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये नकद एवं रनिंग शील्ड, द्वितीय 11 हजार, तृतीय 5 हजार, चतुर्थ 4 हजार, पंचम 3 हजार, षष्ठम 2 हजार एवं सांत्वना पुरस्कार 1 हजार रुपये नकद के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। समिति ने सभी प्रतिभागी नर्तक दलों के लिए निःशुल्क भरपेट भोजन की व्यवस्था भी की है। महोत्सव के दौरान यादव समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 10वीं और 12वीं में नगर में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसके अलावा विभिन्न स्तरों पर अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 30 नवंबर को कृष्ण सज्जा, रंगोली, सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें विजेताओं को नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में समाज के वृद्धजनों का सम्मान भी किया जाएगा, जिन्होंने समाज की एकता और संगठन के लिए अमूल्य योगदान दिया है। साथ ही 30 नवंबर को यादव समाज प्रांगण में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा।
समाज को संगठित करने के उद्देश्य से युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है, जिसमें शांतिलाल यादव को अध्यक्ष, अरुण यादव और मानस यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। आयोजन को सफल बनाने में कन्हैया यादव, डी.सी. यादव, बसंत यादव सहित सैकड़ों समाजजन तैयारी में जुटे हुए हैं। यह आयोजन रतनपुर की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी