रतनपुर

काम कर लौट रहे ग्रामीणों से रास्ते में लूटपाट, तीन आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम….

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के भरारी नहर के पास बिलासपुर से काम कर घर लौट रहे ग्रामीणों से लूट की घटना सामने आई है, जिसमें ग्रामीणों से नगदी रकम, मोबाइल की लूट की गई है। हालांकि पीड़ित ग्रामीणों ने आरोपी लुटेरों को पहचान लिया है, जिनकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 19 जनवरी की रात 8 बजे की है जब संजय खरे, संतोष सूर्यवंशी जो बिलासपुर में काम करते है अपने घर लौट रहे थे, रास्ते मे भरारी नहर के पास जलसों निवासी राहुल वर्मा, राकेश वर्मा और विजय ध्रुव बाइक में यहाँ पहुँचे और गाली गलौच करते हुए मारपीट किये और मोबाइल नगदी लूट लिया, वही इस दौरान कई और ग्रामीण वहां से गुजरे जिन्हें भी उक्त आरोपियों ने लूट लिया। सभी पीड़ितों ने मामले में थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 394-IPC, 34-IPC, 341-IPC के तहत अपराध दर्ज कर लिया है

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी