बिलासपुर

पुलिस ने की सरप्राइज चेकिंग…317 वाहन चालको का काटा गया चालान…ड्रिंक एंड ड्राइव में 3 वाहन जब्त,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीते बुधवार की रात बिलासपुर पुलिस की टीम ने सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के चौक-चाैराहों पर वाहन चालकों की जांच की गई। इस दौरान ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले 317 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार बिलासपुर के प्रमुख चौराहों समेत सभी ग्रामीण थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर गाड़ी, तीन सवारी आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वाले की जांच कर कार्यवाही की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया। नियत सीमा से अधिक शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की 3 गाड़ियों को जप्त की गई।

सभी वाहनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 317 वाहनों पर एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। जिनसे पुलिस ने 1,35,600 का जुर्माना किया है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना और ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...