जांजगीर चाँपा

बिलासपुर के शातिर चोर जांजगीर में दे रहे थे वारदात को अंजाम…. 9.54 लाख के माल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जांजगीर क्षेत्र में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना और जांजगीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी राशि और घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित कुल 9 लाख 54 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और सीएसपी योगिता बाली खपर्डे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मामले में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जे.पी. गुप्ता और साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार 26 फरवरी की रात करीब 8 बजे आरोपी बिलासपुर से जांजगीर के लिए निकले थे। यहां पहुंचकर उन्होंने नहर किनारे स्थित सूने मकानों की रेकी की। रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच आरोपियों ने एक बंद मकान की दीवार फांदकर लोहे की रॉड से दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़ा और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर ली। चोरी के बाद आरोपी सुनसान मैदान में पहुंचे और नगदी रकम आपस में बांट ली, जबकि जेवर मुख्य आरोपी के पास बैग में रखे गए। इसके बाद सभी आरोपी स्कूटी से वापस बिलासपुर लौट गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के लगभग 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिससे आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

जांच के आधार पर पुलिस ने जीत कुमार सूर्यवंशी 22 वर्ष निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला तोरवा बिलासपुर, गीता प्रसाद साहू 37 वर्ष निवासी देवरीखुर्द बिलासपुर और सूरज सोनी 34 वर्ष निवासी गुड़ीपारा खरौद को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक चोरी के चांदी के जेवर को बेचने में जीत कुमार सूर्यवंशी और गीता प्रसाद साहू ने बिचौलिए की भूमिका निभाई, जबकि सूरज सोनी ने उक्त आभूषण खरीदे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 ग्राम सोना, 796 ग्राम चांदी, 3600 रुपये नगद और चोरी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है। फिलहाल मामले में दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...