बिलासपुर

रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई… 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन मीटर रेत सीज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में रेत घाट बंद होने के बावजूद खनिज माफियाओं की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर शिकंजा कसते हुए खनिज विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में 28 जून, 30 जून और 2 जुलाई को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त जांच अभियान चलाकर 7 मशीनें और वाहन जब्त किए गए, वहीं 840 घन मीटर अवैध रेत भी सीज की गई।

खनिज अमले ने सिलपहरी, पोड़ी, रतनपुर, दार सागर, बेलगहना, सोढ़ाखुर्द, पौसरा, सेलर, जांजी, उरतुम, मंगला, तुरकाडीह और लोखड़ी क्षेत्र में जांच की। पोड़ी क्षेत्र में खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए एक चेन माउंटेन मशीन और दो हाइवा वाहन पकड़े गए। मंगला के पाट बाबा क्षेत्र में अरपा नदी से अवैध रेत उत्खनन करते एक जेसीबी और एक हाइवा जब्त किया गया। इसके अलावा जांजी और उरतुम क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन में लगे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त किए गए। वहीं सोढ़ाखुर्द में बिना अनुमति 600 घन मीटर तथा दार सागर में 240 घन मीटर रेत के अवैध भंडारण पर कार्रवाई करते हुए कुल 840 घन मीटर रेत जब्त की गई।

जब्त किए गए कुल सात मशीनों और वाहनों में से छह को सिरगिट्टी और कोनी थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है, जबकि चेन माउंटेन मशीन को मौके पर ही सील कर दिया गया है खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

विभाग के साथ वन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें भी लगातार कार्रवाई कर रही हैं। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि रेत घाट बंद होने के बावजूद खनिज माफिया सक्रिय हैं, जिन पर प्रशासन लगातार शिकंजा कस रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...