बिलासपुर

पुलिस की तड़के रेड कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार नगदी, ताश और अन्य सामग्री जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रहार अभियान के तहत अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देशों के बाद बेलगहना पुलिस ने शुक्रवार तड़के जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नुपुर उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस टीम ने ग्राम बहेरामुड़ा के शासकीय स्कूल के पीछे घेराबंदी कर छापा मारा। ताश से काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे छह जुआरियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में सुनील पेन्द्रो, शनि केवट, समारू मेश्राम, सुनील कुमार कांशीपुरी, लक्ष्मण सिंह उईके सभी निवासी बहेरामुड़ा चौकी बेलगहना थाना कोटा, तथा श्रवण कुमार खुसरो निवासी लहंगाभाठा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 13,840 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, एक बोरी फटटी, और एक एलईडी टॉर्च बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ... कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या...फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की... बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक के पास देर रात आगजनी...कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग,