बिलासपुर

36 मॉल में महिला के गले से 75 ग्राम सोने का रानीहार पार… शादी में आई परिवार की खुशियां बदली चिंता में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत 36 मॉल मंगला में एक महिला के गले से लाखों रुपये का सोने का हार चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी मीनाक्षी सिंह, निवासी कावेरी विहार एनटीपीसी कॉलोनी जमनीपाली थाना दर्री जिला कोरबा, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे 19 अप्रैल 2026 को अपने परिवार के साथ बिलासपुर के शिक्षक नगर मंगला में एक पारिवारिक शादी कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। 21 अप्रैल की रात करीब 9 बजे वे अपने पति के साथ 36 मॉल मंगला में शॉपिंग करने गईं। महिला ने बताया कि मॉल स्थित फैशन सिटी दुकान से कपड़े खरीदने के बाद रात लगभग 9:30 बजे वे कुलिंग वाटर के पास सीढ़ियों से नीचे उतरीं और सुरक्षा गार्ड को बिल चेक कराने के बाद रैम्प से अपनी गाड़ी की ओर बढ़ीं। इसी दौरान उन्हें गले में हाथ लगाने पर पता चला कि उनका पहना हुआ करीब 75 ग्राम (7.5 तोला) वजनी सोने का रानीहार गायब हो चुका है। उन्होंने तत्काल मॉल परिसर और आसपास काफी तलाश की, लेकिन हार का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी हुए हार की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मॉल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...