छत्तीसगढ़बिलासपुर

लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को गृह मंत्री ने सिरे से किया खारिज ,कहा कांग्रेसियों पर दर्ज मामले लिए जायेंगे वापस

15 साल बाद वापस मिली सत्ता के मद में कांग्रेस ऐसी कोई गलती नहीं करेगी जिससे सरकार की छवि धूल हो

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शनिवार को बिलासपुर पहुंचे प्रदेश के लोक निर्माण गृह जेल धर्मस्व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए साफ कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है। प्रदेश में भले ही इस बारे में अटकलें लगाई जा रही है लेकिन उन्होंने इन अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 सालो में प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है ,जिस में आमूलचूल सुधार की आवश्यकता है। वहीं विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठन करने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि एसआईटी का गठन पुलिस एक्ट के नियम अनुसार ही किया जा रहा है और जरूरत पड़ी तो पुलिस एक्ट में संशोधन भी किया जा सकता है। उन्होंने बदले की कार्यवाही के आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा कि अधिकांश उन्हीं मामलों में जांच चल रही है जो पहले से ही दर्ज है, वहीं उन्होंने अंतागढ़ टेप कांड मामले में स्पष्ट किया कि सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोषियों की गिरफ्तारी भी होगी। मंत्री ने साफ किया कि राजनीतिक विद्वेष से कांग्रेसियों पर जितने भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं जांच प्रक्रिया के बाद उन मामलों को खारिज किया जाएगा ।उन्होंने विकास के दावे को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार जन घोषणा पत्र के एक-एक वायदे को पूरा करेगी। पुलवामा के शहीदों को भी उन्होंने याद किया, साथ ही कहा कि 15 साल बाद वापस मिली सत्ता के मद में कांग्रेस ऐसी कोई गलती नहीं करेगी जिससे सरकार की छवि धूल हो। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना प्राथमिकता है और इस दिशा में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...