रतनपुर

खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश…पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच,

जुगनू भईया

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साधीपारा वार्ड क्रमांक 7 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खुटाघाट की छोटी नहर में एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान कनक कुमार राज 65 वर्ष पिता गया प्रसाद राज निवासी साधीपारा वार्ड क्रमांक 7 रतनपुर के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार कनक कुमार राज रविवार शाम से घर से लापता थे। परिजन उनकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने घर से कुछ दूरी पर स्थित खुटाघाट की छोटी नहर में एक शव को पानी में तैरते देखा। इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इन दिनों खुटाघाट डैम से नहर में पानी छोड़ा गया है, जिससे पानी का बहाव भी तेज है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कनक कुमार राज के रूप में की। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...