बिलासपुर

चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन… जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा, 513 पर कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में बढ़ती चाकूबाजी, असामाजिक गतिविधियों और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 513 व्यक्तियों एवं प्रकरणों पर वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर चाकू एवं अन्य हथियार लेकर घूमने वाले, लोगों में भय का माहौल पैदा करने वाले और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। अभियान के तहत कई आरोपियों को आर्म्स एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सबसे अधिक कार्रवाई देखने को मिली, जहां धारा 151 के तहत 55, धारा 107/116 के तहत 76, आर्म्स एक्ट के 11, धारा 128 के 09 तथा धारा 129 के 08 मामलों में कार्रवाई की गई। वहीं थाना कोतवाली में धारा 151 के 21, धारा 107/116 के 93 और आर्म्स एक्ट के 02 प्रकरण दर्ज किए गए।
थाना सरकंडा क्षेत्र में भी पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए धारा 151 के 55, धारा 107/116 के 130 तथा आर्म्स एक्ट के 15 मामलों में कार्रवाई की।

थाना तोरवा क्षेत्र में धारा 151 के 11, आर्म्स एक्ट के 03 और चाकूबाजी के 02 प्रकरण सामने आए। थाना चकरभाठा में धारा 151 के 13 एवं आर्म्स एक्ट के 01 मामले दर्ज किए गए, जबकि थाना सिरगिट्टी में धारा 151 के 03 और आर्म्स एक्ट के 04 मामलों में कार्रवाई हुई। थाना कोनी क्षेत्र में भी धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई।

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों, हथियार लेकर घूमने वालों और आमजन में दहशत फैलाने वाले अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आम नागरिकों की सुरक्षा और जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल है, वहीं आम लोगों ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना की है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...