रायगढ़

कुल्हाड़ी की बेंट से मारकर पत्नी की हत्या…जंगल में छिपा आरोपी पति गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – घरेलू विवाद के बाद अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने तोलगे जंगल से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 17 नवंबर 2025 को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली थी कि ग्राम तोलगे निवासी अमासो अगरिया (30 वर्ष) की उसके पति आलाप अगरिया (32 वर्ष) ने हत्या कर दी है। सूचना पर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां चैतन प्रसाद भुईहर निवासी ऐकरा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। हत्या के बाद से आरोपी जंगल में छिपा हुआ था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिर लगाए गए थे।

गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी तोलगे के जंगल में देखा गया है, जिस पर थाना प्रभारी ने टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया और आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 16 नवंबर की रात पारिवारिक विवाद में उसने पत्नी को टांगी के बेंट से मारकर हत्या की। आरोपी के मेमोरण्डम पर टांगी का बेंट और वारदात के समय पहना लुंगी जब्त किया गया। मामले में थाना लैलूंगा में दर्ज अपराध क्रमांक 299/2025 धारा 103(1) बीएनएस में आज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में एसपी दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक डीपी चौहान, आरक्षक गोविंद बनर्जी, राजू तिग्गा और चमार साय की सक्रिय भूमिका से संपन्न हुई।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...