बिलासपुर

छात्राओं से मारपीट और बेडटच करने वाला सहायक शिक्षक सस्पेंड… डीईओ ने गंभीर शिकायत पर लिया एक्शन,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शासकीय प्राथमिक शाला बेलसरी, विकासखंड तखतपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल.बी.) संदीप कुमार धृतलहरे को छात्राओं से मारपीट करने और बेड टच करने जैसी गंभीर शिकायतों के मामले में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विकास खंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर द्वारा की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद की गई। मिली जानकारी के अनुसार, विद्यालय में शिक्षक संदीप धृतलहरे के विरुद्ध अभिभावकों द्वारा छात्राओं को शारीरिक दंड देने और अनुचित स्पर्श करने की शिकायत की गई थी। शिकायत की सत्यता की जांच के लिए 11 नवंबर 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए थे।

जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में आरोपों को तथ्यात्मक पाया गया। रिपोर्ट में शिक्षक के कृत्यों को शिक्षकीय गरिमा, आचरण और पद की मर्यादा के विपरीत बताया गया है। शिक्षक का यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया है। इसलिए संदीप कुमार धृतलहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर निर्धारित किया गया है, जहाँ उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि विद्यार्थी सुरक्षा से जुड़ी किसी भी शिकायत पर कठोर और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा VIDEO बिलासपुर:- यातायात नियमों को मुंह चिढ़ाते "लैला मजनूं"….नियमों को खुलेआम दे रहे चुनौती, युवाओं... तेज रफ्तार कार का कहर...भारतमाला सड़क पर बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार… मस्तूरी में दर्दनाक हादसा सीपत: बारात में खूनी झड़प…डांस के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला, कई घायल, VIDEO: लालखदान ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार ठोकर..ऑटो सवार पत्नी क... VIDEO:- बारात से लौट रही पिकअप पलटी… एक की मौत, 12 घायल, सीपत क्षेत्र में दर्दनाक हादसा छट्ठी कार्यक्रम में घुसे दबंग....गाली-गलौज के बाद पत्थरों से हमला, एक युवक घायल पारिवारिक नाराजगी में बेटे ने मां की ली जान...फावड़े से हमला कर उतारा मौत के घाट,