मस्तूरी

मस्तूरी तहसील अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न…

उदय सिंह

मस्तूरी – तहसील परिसर मस्तूरी में मंगलवार को तहसील अधिवक्ता संघ मस्तूरी व पचपेड़ी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य चंद्रप्रकाश जांगड़े, अनिल सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी शिवकुमार कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सभापति चंद्रप्रकाश सूर्या, जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, दामोदर कांत, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक राजवाल सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन अधिवक्ता संघ के संरक्षक राजकिशोर पांडेय ने किया। समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर अधिवक्ता दिनेश पाटिल, दिलीप शर्मा, गोपाल अकेला, रमेश सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत एवं सम्मान किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य चंद्रप्रकाश जांगड़े ने संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसमें अध्यक्ष दिलीप शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल अकेला, सचिव सुखसागर सोनवानी, सह सचिव प्रहलाद साहू, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सांडेय, ग्रंथालय सचिव देवेंद्र कुमार राय, क्रीड़ा सचिव भरतलाल अंचल, मीडिया प्रभारी मनीष भारद्वाज तथा कार्यकारिणी सदस्य हेमलाल भारद्वाज, कृष्ण कुमार पटवर्धन, संदीप मिश्रा, संजीव खरे, लखनलाल केवट और शिवकुमार केवट शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता संघ ने तहसील परिसर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव तथा मस्तूरी में व्यवहार न्यायालय की स्थापना की आवश्यकता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उपाध्यक्ष गोपाल अकेला ने अतिथियों के सम्मान में छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बना दिया। मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश जांगड़े और अनिल सिंह चौहान ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा मस्तूरी में व्यवहार न्यायालय की स्थापना के लिए हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने तहसील परिसर की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग का संकल्प लेते हुए अधिवक्ता संघ को सहयोग राशि प्रदान की। जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत और सतकली बावरे ने भी अधिवक्ताओं को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...