बिलासपुर

बिलासपुर: कांग्रेसी नेता के भतीजे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या… एमबीबीएस की कर रहा था तैयारी,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– सोमवार को न्यायधानी में कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है मामले की सूचना पाकर सरकंडा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है बताया जा रहा है कि बिल्डर चित्रसेन (चित्तू) सिंह के बेटे संस्कार सिंह 2 साल पहले 12वीं पास की थी, तब से नीट की तैयारी कर रहा था। लगातार सिलेक्शन न होने के कारण वह डिप्रेशन में था।

आज वह काउंसिलिंग के लिए भोपाल जाने वाले था, लेकिन इसी बीच सोमवार की सुबह करीब 11.45 घर के दूसरी मंजिल की ओर स्थित अपने कमरे में गया और खुद को बंद कर लिया। इसके बाद उसने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक गर्दन से सटाकर गोली चला दी। गोली जबड़े को चीरते हुई निकल गई है।

इस दौरान गोली लगते ही संस्कार खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन ऊपर के कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा बंद था। जब उन्होंने दरवाजा खोला, तो देखा कि संस्कार सिंह फर्श पर खून में लथपथ पड़ा हैं।

कमरे में खून बिखरा हुआ था। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकिशोर नगर का है जहां घटनास्थल पर सरकंडा पुलिस पहुंचकर बॉडी को पीएम के लिए भेज दी है वही मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो 2 सालों के प्रयास के बाद भी नीट में सिलेक्शन नहीं होने के वजह से वह डिप्रेशन में आकर ही आत्महत्या जैसे कदम को उठाया होगा।

बहरहाल इस पूरे मामले की वास्तविकता तो पुलिसिया जांच के दौरान आने वाले दिनों में ही साफ हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...