बिलासपुर

एसएसपी रजनेश सिंह ने गुंडागर्दी करने वालो को दी सख्त चेतावनी… ऐसे युवकों को यह एहसास होना चाहिए कि गुंडागर्दी करने की हिम्मत दोबारा न कर सकें,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रिवर व्यू में युवकों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों पर कड़ी कार्रवाई की है। बताया गया कि प्रार्थी अपने मित्रों के साथ घूमने निकले थे, इसी दौरान लाला राजक और संदीप कश्यप अपनी मोटरसाइकिल से पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर प्रार्थी के साथी नागेश बंजारे और दो विधि से संघर्षरत बालकों के साथ दोनों युवकों की मारपीट हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। लाला राजक की रिपोर्ट पर नागेश बंजारे एवं विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1265/25 धारा 126(2), 296, 351(2), 115(2), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

वहीं सार्थी खरे की रिपोर्ट पर लाला राजक और संदीप कश्यप के खिलाफ भी समान धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। घटना में दोनों पक्षों के युवकों को चोटें आईं, जिनका पुलिस द्वारा तत्काल उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मारपीट में शामिल सभी आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है, वहीं दो विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि “ऐसे युवकों को यह एहसास होना चाहिए कि गुंडागर्दी करने की हिम्मत दोबारा न कर सकें। जिनका रिकॉर्ड संदिग्ध है, उनकी प्रतिदिन निगरानी की जाए और आवश्यकतानुसार जेल भेजा जाए।”इस कार्रवाई में सीएसपी सिविल लाइन और टीआई सिविल लाइन की तत्परता की सराहना की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शहर में शांति भंग करने वालों पर अब वैधानिक शिकंजा और भी कसने वाला है।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...