बिलासपुरभाजपा

जयंती पर याद किए गए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मनाई गई 118 वी जयंती

डेस्क

शिक्षाविद, चिंतक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 118 वीं जयंती शनिवार को मनाई गई ।6 जुलाई उन्नीस सौ एक को कोलकाता में जन्मे है डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सावरकर के राष्ट्रवाद से प्रभावित थे। आज देशभर में कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने की बात कही जा रही है लेकिन यही बात 1952 में ही डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी ने कही थी।

एक देश में दो विधान और दो ध्वज के विरोधी रहे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बिलासपुर में पुराना बस स्टैंड स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा समारोह का आयोजन किया गया जहां उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण करते हुए राष्ट्र के लिए उनके समर्पण को याद किया गया।

राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए प्रख्यात डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर सबने उनका पुण्य स्मरण करते हुए नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...