क्राइमबिलासपुर

नशीली दवाओं के साथ नशे का सौदागर पकड़ाया

डेस्क

जिन दवाओं का इजाद बीमारियों को ठीक करने के लिए हुआ है, नशे के कारोबारियों ने उन्हें भी नशे का जरिया बना दिया। कोडीन युक्त सिरप का इस्तेमाल वैसे तो सर्दी और खांसी के इलाज में किया जाता है लेकिन इसमें कोडीन की मात्रा होने की वजह से नशेड़ी इसका इस्तेमाल नशे के लिए करते हैं और कई मेडिकल दुकान के साथ नशे के सौदागरों के लिए यह दवा मुनाफा कमाने का जरिया बनकर रह गया है। सरकंडा पुलिस को भी लगातार सूचना मिल रही थी कि चिंगराजपारा में रहने वाला प्रकाश वैष्णव अपने पास भारी स्टॉक में नशीली दवाइयां रखकर इलाके में नशेड़ीयों को उपलब्ध करा रहा है। सूचना पुख्ता होने के बाद पुलिस ने टीम बनाकर घेराबंदी करते हुए चिंगराजपारा से नशे के सौदागर प्रकाश वैष्णव को धर दबोचा। उसके पास से कोडीन युक्त सिरप की 100- 100 एम एल वाली 110 शीशियां बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत करीब 14000 रुपए है। पुलिस ने प्रकाश वैष्णव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस