बिलासपुररेलवे

तारबाहर अंडरब्रिज में मवेशियो का कब्ज़ा, रोज हो रहे हादसे

डेस्क

तार बहार रेलवे फाटक पर बना अंडर ब्रिज इन दिनों आवाजाही करने वालों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। अंडर ब्रिज में 100 के करीब मवेशियों ने कब्जा कर लिया है और हर वक्त उनकी मौजूदगी से लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इतना ही नहीं मवेशियों ने यहां वहां गंदगी फैला रखी है लेकिन रेलवे को इससे कोई सरोकार नहीं है।

बिलासपुर के तार बाहर रेलवे फाटक में हुए हादसे को भला कौन भूल सकता है, जिसमें करीब दो दर्जन लोगों की जान चली गई थी। उसके बाद बनाए गए इस रेलवे अंडर ब्रिज की हालत भी ऐसी है कि यहां हर दिन दुर्घटना हो रही है। व्यवस्था बहाली के लिए बनाया गया अंडर ब्रिज मुसीबत का सबब बन चुका है। बरसात के मौसम में बारिश से बचने मवेशियों ने अंडर ब्रिज को अपना ठिकाना बना लिया है। इस छोर से लेकर उस छोर तक 100 से अधिक गाय बैल जहां तहां बैठे हर वक्त मिल जाते हैं। क्योंकि धूप से आकर सीधे वाहन चालक अंधेरे अंडर ब्रिज में प्रवेश करते हैं इसलिए उन्हें अचानक से अंडर ब्रिज में यहां वहां बैठे मवेशी नजर नहीं आते और वे उन की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। मवेशियों ने अंडर ब्रिज को अपना ठिकाना बना लिया है। यहां हर वक्त यहां वहां पंचायत लगाए बैठे मवेशी आपको नजर आ जाएंगे। जिनकी वजह से लोग रोजाना दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल तो हो ही रहे हैं साथ ही मवेशियों द्वारा हर तरफ गोबर कर दिया जाने से यहां गंदगी और बदबू का आलम है। जिससे यहां से गुजरने वाले हलकान है ।

अंडर ब्रिज निर्माण से फौरी राहत भले मिली थी लेकिन यहां की व्यवस्थाएं लोगों को निराश कर रही है। बारिश के मौसम में भीतर पानी भर जाता है। वहीं हर तरफ मवेशियों के जमावड़े से भी लोग परेशान हैं, लेकिन रेलवे को शायद आम लोगों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। रेलवे ने अंडर ब्रिज की ओर से पूरी तरह आंख मूंद लिया है, जिसका खामियाजा लोग भोग रहे हैं ।यहां से गुजरने वाले लोग मजबूरी में आवाजाही जरूर करते हैं लेकिन ऐसा कोई दिन नहीं जब वे यहां से गुजरने के दौरान रेलवे को ना कोसते हो। रेलवे क्षेत्र होने से ट्रैफिक विभाग भी व्यवस्था सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं करता और न ही नगर निगम ही दखल देता है । जिस कारण से समस्या जस की तस बनी हुई है। इस संबंध में या तो रेलवे को पहल करना होगा या फिर नगर निगम को व्यवस्था सुधार के लिए खुली छूट देनी होगी। तभी यहां समस्या का निराकरण संभव है। अन्यथा इसी तरह लोग रोज परेशान होते रहेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...