बिलासपुर

हंगामे के बीच जय वाधवानी ने संभाली कमान, बोले सामान्य सभा विकास का मंच है, राजनीतिक टकराव का नहीं

बिलासपुर – नगर पालिक निगम बिलासपुर की सामान्य सभा सोमवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। सभा स्थल लखीराम ऑडिटोरियम में विपक्षी पार्षदों के शोर-शराबे और नारेबाजी के कारण कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही। वहीं बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम कर प्रदर्शन किया गया, जिससे आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।इस पूरे घटनाक्रम के बीच भाजपा पार्षद जय वाधवानी ने संयमित और जिम्मेदार रुख अपनाते हुए कहा कि सामान्य सभा जनहित के मुद्दों पर चर्चा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का मंच है, न कि राजनीतिक प्रदर्शन का स्थल। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से बैठक को बाधित कर शहर के विकास कार्यों को रोकने की कोशिश की गई।जय वाधवानी ने स्पष्ट किया कि भाजपा पार्षद शहर के समग्र विकास, पारदर्शिता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सार्थक और सकारात्मक चर्चा ही शहर को आगे बढ़ा सकती है, न कि हंगामा और अवरोध।उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे विकास के मुद्दों पर जागरूक रहें और राजनीतिक प्रदर्शन के बजाय रचनात्मक संवाद को प्राथमिकता दें।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,