बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर:- 57 नए पॉजिटिव मरीज़ो की पहचान…शहरीय क्षेत्र में अब भी लगातार जारी है संक्रमण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना की गति अब भी असीमित बनी हुई है। जहाँ हर दूसरे दिन पॉजिटिव मरीजो की संख्या बदल रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी जिले में 57 नए संक्रमितो की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 19370 हो गई है। मंगलवार को 46 मरीज शहरीय इलाको से मिले है। जबकि बिल्हा से 6, कोटा से 4, तखतपुर से 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते 24 घन्टो में जिले के मेडिकल स्टाफ,निजी कर्मचारी,एसईसीएल कर्मी सहित अन्य कोरोना के गिरफ्त में आए है। वही मंगलवार को कोनी, ग्रीन पार्क ,चकरभाठा कैंप ,वेयर हाउस रोड ,विनोबा नगर ,,खमतराई रोड,, राजेंद्र नगर, सरकंडा,, इंदिरा विहार कॉलोनी ,,अशोक नगर ,,विवेकानंद नगर,, नूतन चौक ,,तिफरा ,,अभिलाषा परिसर,रतनपुर, बिल्हा,तखतपुर, गनियारी,नेहरू नगर,रमा वैली,वैशाली नगर,तिलक नगर सहित अन्य जगहों से पॉजिटिव मरीज मिले है।

हालाकि जिले में अब मरीजो के रिकवरी संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। मंगलवार को भी 83 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जिनके साथ अब जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 18479 हो गई है। जबकि अब भी 605 एक्टिव मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे है।

एक संक्रमित की टूटी सांसे..

मंगलवार को जिले के एक और संक्रमित मरीज की मौत हुई है। जिले में लगातार दूसरे दिन एक संक्रमित मरीज की मौत होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 286 हो गई है। बताया जा रहा है सिरगिट्टी निवासी 67 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे इलाज के लिए कोविड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मंगलवार सुबह 8 बजे मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा...