क्राइममुंगेली

ऑटो चालक ने लगा ली फांसी, 21 बार उसके मोबाइल पर एक ही नंबर से आया था कॉल

आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली के हंसमुख और मिलनसार ऑटो चालक गोलू यादव ने एसबीआई गली में अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। गोलू ई रिक्शा चलाया करता था। सभी से आसानी से घुलने मिलने वाला गोलू सवारियों के बीच काफी लोकप्रिय था। लेकिन बीते कुछ महीने से उसने ऑटो चलाना भी बंद कर दिया था और कुछ दिनों के लिए मुंगेली से बाहर चला गया था। मंगलवार सुबह घर का काम काज करने के दौरान ऊपर के कमरे में पहुंची गोलू की भाभी ने फंदे पर लटकी उसकी लाश देखी।

तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को हलाकि जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन गोलू के पास मिले मोबाइल कि शुरुआती जांच में उसके मोबाइल पर एक ही नंबर से 21 बार कॉल आने की जानकारी मिली है। मोबाइल पर पैटर्न लॉक होने की वजह से पुलिस विस्तृत जानकारी हासिल नहीं कर पाई है।

जांच में खुदकुशी की वजह निकलकर सामने आ सकती है। अपने क्षेत्र में लोकप्रिय गोलू की मौत से सभी लोग अचंभे में है और उन्हें यकीन नहीं आ रहा कि हर वक्त हंसी मजाक करने वाला गोलू यू खुदकुशी कर सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...