रतनपुर

रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद…घटना के पीछे सामने आई ठगी की कहानी,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – नेशनल हाईवे-130 पर रतनपुर हाईवे किंग ढाबा के पास हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का रतनपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने लूटे गए मशरूका की शत-प्रतिशत बरामदगी की है, जिसमें एक स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोबाइल फोन और नगद 8 हजार रुपये शामिल हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त दो कारें और चार मोबाइल फोन भी आरोपियों के कब्जे से जप्त किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 1 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 3:35 बजे प्रार्थी विजय कुमार राज उम्र 48 वर्ष निवासी तिवरता थाना दीपका जिला कोरबा, अपनी तीन महिला रिश्तेदारों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 19 AE 3400 से बिल्हा क्षेत्र में मेला देखने गए थे। मेला देखकर वापस लौटते समय रतनपुर से पहले नेशनल हाईवे पर स्थित हाईवे किंग ढाबा के पास उन्होंने वाहन रोका। इसी दौरान दो कारों एक सफेद क्रेटा और एक हरे रंग की अन्य कार से चार युवक उतरे और प्रार्थी के साथ मारपीट कर उसकी कार, तीन मोबाइल फोन तथा महिलाओं के पर्स में रखी लगभग 7–8 हजार रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए।

घटना की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 76/26 धारा 126(2), 309(4), 3, 5 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जिला कोरिया और अंबिकापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि प्रार्थी विजय कुमार राज द्वारा तंत्र विद्या एवं पूजा-पाठ के माध्यम से रुपये दोगुना करने का झांसा देकर उनसे करीब 2.5 लाख रुपये की ठगी की गई थी। रुपये वापस मांगने पर जब प्रार्थी ने रकम लौटाने से इंकार किया, तो आरोपियों ने उसका पीछा कर रतनपुर के ग्राम मदनपुर के पास मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों में विद्यादास महंत उम्र 43 वर्ष रामसुंदर उम्र 32 वर्ष, राजीव कुमार सिंह उम्र 37 वर्ष और गुलशन कुजुर उम्र 47 वर्ष शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये नगद कुल 2 लाख 28 हजार रुपये की संपत्ति की 100 प्रतिशत बरामदगी की है। साथ ही घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार क्रमांक CG 15 EA 2300, अर्टिगा कार क्रमांक CG 16 CM 4564 और चार मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि झाड़-फूंक, तंत्र विद्या या रुपये दोगुना करने का झांसा देने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक मेलाराम कठोतिया, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली तथा आरक्षक शशिकांत तिवारी, मनीष जायसवाल और देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,...