मल्हार

मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या…पुलिस जांच में जुटी

उदय सिंह

मल्हार – चौकी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9 के सदाबहार नगर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान हीरालाल कांत पिता खिकराम कांत, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। युवक ने अपने ही घर के म्यार में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की मां ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की, जिसमें प्रारंभिक रूप से यह बात सामने आई कि युवक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। हालांकि आत्महत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...