बिलासपुर

बिलासपुर: अपराधी से सांठगांठ करने वाला पुलिस आरक्षक बर्खास्त…. एसपी रजनेश सिंह ने की सख्त कार्रवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस बल के सदस्यों की आपराधिक संलिप्तता को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा अत्यन्त गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस विभाग का मुख्य कार्य अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखकर आमजन को भय मुक्त वातावरण प्रदान करते हुये शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना है। साथ ही उच्च स्तरीय आचरण एवं असंदिग्ध निष्ठा प्रदर्शित करना भी अपरिहार्य है। आरक्षक 1482 बी. अनिल राव की थाना तखतपुर में पदस्थापना के दौरान थाना सिविल लाईन के अप.क्र. 362/2023 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस.एक्ट के आपराधिक प्रवृत्ति के आरोपी मुकेश साहू से अपने मोबाईल फोन से लगातार अनेकों बार वार्तालाप कर, विभागीय कर्तव्य एवं निष्ठा के विपरीत कार्य किया गया। अपने संदिग्ध आचरण से निष्ठा एवं ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने पर आरक्षक 1482 बी. अनिल राव को निलंबित कर विभागीय जांच आदेशित की गई थी। विभागीय जांच में आरक्षक पर आरोपित आरोप प्रमाणित पाया गया। पुलिस बल के सदस्य के रूप में आरक्षक का यह कृत्य विभागीय व्यवस्था एवं नियमों के विपरीत पाये जाने पर आरक्षक 1482 बी. अनिल राव को सेवा से पृथक कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,