तखतपुर

ऋण माफ़ी त्यौहार

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

ऋण माफी तिहार का आयोजन विधायक रश्मि सिंह के मुख्य आतिथ्य में सेवा सहकारी समिति तखतपुर में किया गया। जहां 412 किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र एवं 274 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की राशि का चेक वितरण किया गया।
टिकरीपारा सोसायटी में आयोजित ऋण माफी तिहार में संबोधित करते हुए विधायक रश्मि सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार एक मात्र ऐसी सरकार है जो अपने चुनावी वादे को सरकार गठन होते ही पूरा करना शुरू किए जिसमें पहला वादा कर्जा माफी दूसरा वादा 25 सौ रूपए में धान खरीदी को पूरा किए। कांग्रेस की सरकार को हर वर्ग की चिंता है लेकिन जिनके बदौलत हम सभी भोजन पाते है उन किसानों की सबसे ज्यादा चिंता भूपेश बघेल की सरकार कर रही है हमारी सरकार का मनना है कि जब प्रदेश के किसानों को आर्थिक मजबूती दी जाएगी तो उनके धन से बाजार में पैसा आएगा। और इससे अन्य रोजगार परक काम होंगे व्यवसायीयों की रोजी रोटी चलेगी हर वर्ग लाभांवित होगा आज हमारी सरकार किसानों को ऋण माफी का प्रमाण प्रत्र देकर उन्हें ऋण से मुक्त कर रही है। ऋण माफी तिहार कार्यक्रम में अन्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र कौर मक्कड जगजीत सिंह मक्कड अशोक ठाकुर सुनील शुक्ला मुकीम अंसारी गरीबा यादव ज्ञान सिंह ठाकुर मोहित सिंह राजपूत अवधेश शुक्ला रहे। कार्यक्रम में 412 किसानों को 1 करोड 64 लाख रूपए का ऋण माफी प्रमाण पत्र 274 किसानों को 1 करोड 6 लाख रूप्ए का किसाना क्रेडिट कार्ड का चेक वितरण किया गया। तथा 17 लाख 87 हजार रूपए का खाद एवं बीज वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे एवं आभार प्रदर्शन शाखा प्रबंधक सूर्यकांत जायसवाल ने किया। इस अवसर पर शिवकुमार ठाकुर भगवान सिंह ठाकुर धर्मेश दुबे हरविंदर हूरा विक्रम सिंह ठाकुर वरूण सिंह ठाकुर चंद्रप्रकाश देवांगन राजू सिंह ठाकुर राहुल तिवारी अभिषेक पाण्डेय बबलू गुप्ता साबिर जायसी ओमप्रकाश निर्मलकर संतोष यादव लखन लाल धनकर ए के सतपाल ए के सिंहा ए के जांगडे दिलशाद अहमद प्रीतम सिंह संतोष देवांगन सहित अन्य जन उपस्थित रहे

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी