छत्तीसगढ़रायगढ़

ऊंचाई से गिर कर श्रमिक की मौत, मोनेट इस्पात की इस घटना को प्रबंधन दबाने का कर रहा प्रयास

मजदूरों की जान को जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है। इसीलिए औद्योगिक हादसों में कमी नहीं आ रही है

सत्याग्रह

रायगढ़ मोनेट इस्पात में ऊंचाई से गिरने की वजह से एक श्रमिक की मौत हो गई ।यहां जाहिर वैद्य नाम का एक श्रमिक रेडीकास्ट इंडस्ट्रीज के तहत ठेका मजदूर के तौर पर काम करता था जो मंगलवार को मोनेट इस्पात के एस एम एस में रूप सेटिंग का काम कर रहा था ।इसी दौरान वह ऊंचाई से गिर गया जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर कंपनी के प्रबंधक दावा कर रहे हैं कि श्रमिक संपूर्ण सुरक्षा बंदोबस्त के साथ कार्यरत था ,तो फिर उसकी मौत कैसे हो गई ,इस पर सवालिया निशान लग रहे हैं। मजदूर की मौत को पुलिस भी संदेहास्पद मान रही है साथ ही पुलिस का आरोप है कि प्रबंधन जांच में बिल्कुल भी मदद नहीं कर रहा और अधिकारी पुलिस से बात तक करने को तैयार नहीं ।भूपदेवपुर थाना प्रभारी चमन सिन्हा ने इस मामले में बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूर की मौत की सूचना तक पुलिस को नहीं दी गई ।मोनेट के अधिकारियों को जब फोन किया गया तो उन्होंने कॉल तक रिसीव नहीं किया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है ।वैसे पुलिस के अनुसार श्रम और सुरक्षा विभाग की भूमिका इस मामले में पूरी तरह संदिग्ध है। उद्योगों में बिना सुरक्षा मापदंडों के मजदूरों की जान को जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है। इसीलिए औद्योगिक हादसों में कमी नहीं आ रही है।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर